loading

Aries

Aries

आपकी मेष राशि का फल

सोर मंडल में यह प्रथम राशि है जो कि मेष राशि के नाम से जानी जाती है। अंग्रेजी में इसे एरिस कहते हैं। इस राशि का आकार मेढ़े की आकिृति वाली नेतृत्व की प्रतीक है। यह पुरूष जाति, अग्नि तत्व, लाल रंग वाली, चर संज्ञक, क्षत्रिय वर्ण, युवा अवस्था, रजोगुणी, पुर्व दिशा की स्वामिनी, रात्रि बली, पृष्ठादयी, मस्तक का बोध कराने वाली, समान अगों वाली, रूक्षक कांति वाली, अल्प सन्तति, विषम संज्ञक, चंचल एंव उग्र प्रकृति व पित्त कारक है। इसका मुलगत स्वभाव साहसी और कुछ अभिमान युक्त है। मित्रों के प्रति सहृदयशील है। इस राशि का रत्न मूंगा व धातु तांबा-सोना है। इस का भाग्यांक 1 है।
इस राशि में अश्विनी नक्षत्र के चारों चरण आते हैं, जिनका स्वामी केतु है। भरणी नक्षत्र के चारों चरण आते हैं।, जिनका स्वामी शुक्र है। कृतिका नक्षत्र का प्रथम आता है।, जिनका स्वामी सूर्य है। यह गंडमूल राशि है इस राशि का नाम अक्षर चु-चे-चो-ला-ली-लू-ले-लो-अ आते है। जिससे आपके नाम का प्रथम शुरू होता है।
मेष राशि के लोग हिम्मत वाले होते हैं। वे निड़र स्वभाव वाले व हरदम कार्य में लगे रहने वाले होते हैं। वे अपने कार्य क्षेत्र में अपनी मेहनत के कारण जल्द उन्नति करते हैं। वे किसी के अधीन कार्य नहीं कर सकते, क्योंकि उनमें एक अद्भुत शक्ति व कार्य क्षमता होती है। वे बहुत स्वाभिमानी होते हैं। अगर उन्हे उन्नति का मौका नज़र आए तो वे कार्य बदलने में विश्वास रखते हैं। उन्हे क्रोध आता है व जल्द उतर जाता है। ये लोग हर फैसला जल्द बाज़ी में करते हैं। ये लोग पैसा खूब कमाते हैं, लेकिन इनके खर्चे भी शाही होते हैं। ये पैसा आदि जोड़ने में सफल होते हैं। ये लोग घूमने के शौकींन होते हैं। इनको विदेश भ्रमण का शौंक होता है। ये अपने कपड़ों का बहुत ध्यान रखते हैं। ये प्रेम के मामले में बहुत ईर्ष्या पूर्ण होते हैं। यदि इनकी प्रमिका किसी से हंसकर भी बात करे तो उस पर शक करने लगतेे हैं। इनका विवाह आमतौर पर छोटी उम्र में ही हो जाता है। ये लोग सपष्टवादी होते है। अगर इनकी समय-समय पर प्रशंशा की जाए,तो ये लाभदायक सिद्ध होते हैं। इस राशि की स्त्रीयां घरेलू होने की बज़ाए नौकरी करना अधिक पंसद करते हैं। आप अपनी राशि के मुताबिक राशि से सम्बंधित इत्र व Perfume की सुगंध का अपने उपर इस्तेमाल करके आप अपने भाग्य को उज्जवल बना पाएगें व अपनी चिंतायों से मुक्ति प्राप्त करेगें।  आपकी राशि मेष होने पर आपके लिए निंबू की सुगंध वाला इत्र व Perfume ज्यादा बेहतर है. इसे आप खास तौर से प्रतियोगिता परीक्षा देने , साक्षात्कार देने , मुक्दमे व यात्रा के समय पर प्रयोग कर अश्चर्य जनक लाभ प्राप्त कर सकते है।
कुज(मंगल) स्तुति
भूमिपुत्रो महातेजा जगतौभयकृत्सदा।
वृष्टिकृद- वृष्टिहर्ता च पीडा़ं दहतु मे कुजः।।

मंगल का जपनीय बीज मन्त्रः- ऊँ ऐं ह्रीं श्रीं प्रां कं ग्रहाधिपतये भौमाय स्वाहा।
मंगल मन्त्रः- ऊँ ऐं ह्रौं श्रीं प्रां कं ग्रहाधिपतये भौमाय स्वाहा
जपनीय मेष राशि मन्त्रः- ऊँ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीनारायणाय नमः
इस राशि का लक्ष्मी मन्त्रः- ऊँ ऐं क्लीं सौः
आपकी मेष राशि है
वृष राशि वाले मनुष्य व शहर आप के धन के लिए शुभ है।
सिंह राशि वाले मनुष्य व शहर आप के मानसिक शान्ति के लिए शुभ है।
धनु राशि वाले मनुष्य व शहर आप के भाग्य के लिए शुभ है।
मकर राशि वाले मनुष्य व शहर आप के व्यवसाय के लिए शुभ है।
कुम्भ राशि वाले मनुष्य व शहर आप के लाभ के लिए शुभ है।

You cannot copy content of this page