आपकी मकर राशि का फल
सोर मंडल की यह दसवीं राशि है। जोकि मकर राशि के नाम से जानी जाती है। अंग्रेजी में इसे कैप्रीकोरन कहते है। इस राशि का स्वामी शनि ग्रह है व दिन शनिवार है। इसका आकार मगरमच्छ जैसा होता है। यह मध्यम देह वाली ,स्त्री जाति, चर संज्ञक, पृथ्वी तत्व, वात प्रकृति, पिंगल पीत वर्ण, रात्रि बली, वैश्य जाति, पृष्ठोदय ,शीत स्वभाव, रजोगुणी, सौभ्य परन्तु गंभीर , धैर्यवान, मननशील, सेवाभाव से संयुक्त रहती है। इसका स्वामी ग्रह शनि है ,रत्न नीलम व धातु लोहा है। इसका भाग्यांक 8 है।
इस राशि में उ. आषाढ़ा के तीन चरण आते हैं। जिनका स्वामी सूर्य है। श्रवण नक्षत्र के चारों चरण आते हैं जिनका स्वामी चन्द्र है। घनिष्ठा नक्षत्र के दो चरण आते है जिनका स्वामी मंगल है। इस राशि के नाम अक्षर भो-ज-जि-खि-खे- खो-ग-गि आते हैं जिनसे आपके नाम का प्रथम अक्षर शुरू होता हैं
मकर राशि के लोग हरदम चिन्ता में डूबे रहते हैं। ये बहुत गंभीर व शर्माकल होते हैं। ये बडी़ मेहनत के साथ उम्र के साथ साथ भाग्य में उन्नति व तरक्की करते है। ये लोग परम्परावादी होते है। अनुशासन में रहना व इसे बनाए रखना इन्हे पसंद होता है। ये चुपचाप अपने काम में लगे रहते है किसी का विरोध नहीं करते । ये लोग अपने निश्चय के पक्के होते है। अपने काम से पिछे नहीं हटते। लडाई झगडों से दूर रहना पसंद करते है व दुसरो की जिन्दगी में दखल नहीं देते। इनके चेहरे पर हर वक्त उदासीनता के भाव होते है। इन्हे गुस्सा जल्दी नही आता ,परन्तु आने पर जल्दी शांत नही होता। लोगो की भावना इनके प्रति आमतौर पर सही नही होती । ये जिन्दगी में हर मुश्किल का सामना बड़ी हिम्मत के साथ करते हैं इस लिए इनमें असुरक्षा की भावना होती है। प्रेम के मामले ये पक्के होते हैं जिससे करते हैं जिन्दगी भर निभाते हैं। इनमें कामुकता की भावना नहीं होती। इस राशि की लड़कीयों की बोली, चलने का अंदाज़ व हल्की फुल्की सुंदरता हर किसी को अच्छी लगती है। ये किसी पुरूष के साथ तभी सम्बन्ध बनाती हैं जब इन्हे विश्वास हो कि वह एक सफल व्यक्ति साबित होगा। ये एक सफल पत्नी व मां साबित होती हैं।आफिसर के रूप में ये कर्मचारीयों से अधिक काम लेते है। कर्मचारी के रूप में ये मेहनत से उच्चें पद पर पहुँचते है। अपने साथियों में ये कम प्रिय या बोर कहलाते हैं। आप अपनी राशि के मुताबिक राशि से सम्बंधित इत्र व Perfume की सुगंध का अपने उपर इस्तेमाल करके आप अपने भाग्य को उज्जवल बना पाएगें व अपनी चिंतायों से मुक्ति प्राप्त करेगें। आपकी राशि मकर होने पर आपके लिए वनीला व कसतूरी की सुगंध वाला इत्र व Perfume ज्यादा बेहतर इसे आप खास तौर से प्रतियोगिता परीक्षा देने ,साक्षात्कार देने ,मुक्दमे व यात्रा के समय पर प्रयोग कर अश्चर्य जनक लाभ प्राप्त कर सकते है।
शनि स्तुति
सुर्यपुत्रो दीर्घदेहो विशालाक्षः शिवप्रियः।
मन्दचारः प्रसन्नात्मा पीडां दहतु मे शनि।।
जपनीय बीज मन्त्रः- ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः
शनि मन्त्रः- ऊँ ह्रीं श्रीं ग्रहचक्रवर्तिने शनैश्चराय क्लीं ऐं सः स्वाहा
जपनीय मकर राशि मन्त्रः- ऊँ श्रीं वत्सलायः नमः
इस राशि का लक्ष्मी मन्त्रः- ऊँ ऐं क्लीं ह्रीं श्रीं सौंः
आपकी मकर राशि है
कुम्भ राशि वाले मनुष्य व शहर आप के धन के लिए शुभ है।
वृष राशि वाले मनुष्य व शहर आप के मानसिक शान्ति के लिए शुभ है।
कन्या राशि वाले मनुष्य व शहर आप के भाग्य के लिए शुभ है।
तुला राशि वाले मनुष्य व शहर आप के व्यवसाय के लिए शुभ है।
वृश्चिक राशि वाले मनुष्य व शहर आप के लाभ के लिए शुभ है।