loading

Leo

Leo

आपकी सिंह राशि का फल

सोर मंड़ल की यह पाचंवी राशि है जो कि सिंह राशि के नाम से जानी जाती है। अंग्रेजी में इसे लियो कहते हैं। इसका राशि आकार शेर तरह है। यह आत्म विश्वास, स्वाभिमानी, शौर्य, उदारता एंव प्रचण्ड़ता आदि गुणो की प्रतीक है। यह दीर्घाकार, पुरूष राशि, अग्नि तत्व, दिन बली, उष्ण स्वभाव, पित्र प्रकृति, पूर्व दिशा की स्वामिनी, स्थिर स्वभाव, तमोगुणी क्षत्रिय जाति पाडगौर वर्ण, वनचरी, शीर्षोदय, विषम राशि है। यह भ्रमणप्रिय, कूर धर्म को अपनाने वाली, शांतगुणों से युक्त निर्जल राशि है। इसका रत्न माण्किय व धातु सोना -तांबा, पीतल हैै। इसका भाग्यांक एक व पांच है। 
इस राशि में मघा नक्षत्र के चार चरण आते हैं। जिनका स्वामी केतु है। पूर्वा फाल्गुणी नक्षत्र के चारों चरण आते हैं जिनका स्वामी शुक्र है। उत्तरा फाल्गुणी नक्षत्र का प्रथम चरण आता है। जिसका स्वामी सूर्य है।यह गंडमूल राशि है. इनके नाम अक्षर  म-मी-मु-मे -मो-टा-टी-टू-टे आते हैं। जिनसे आपके नाम का प्रथम अक्षर शुरू होता है। 
सिंह राशि के लोग नेता किस्म के होते हैं तथा रहन-सहन पहरावा भी उसी प्रकार का होता है। वह ठाठ राजसी रखते हैं चाहे बाद में तंग हो जाए। उसमें दूसरों को अपने सामने झुकाने की प्रवृति होती है। इन्हे हुकम देने की आदत होती है। ये चापलूसी पसंद होते हैं, आगे पीछे फिरने वाले इनसे लाभ उठाते हैं। ये हल्का-फूल्का रोमांस करते रहते हैं। ये लोग अपनी प्रेमिका को होटलों में खाना खिलाने व उपहार आदि देने का शौंक रखते हैं। लेकिन इनमें ईर्ष्या की भावना बहुत होती है। ये पत्नी से नौकरी करवाना पसंद नहीं करते इस राशि की स्त्रीयां बनने-सवरंने में बहुत रूचि रखती है। वे बुद्धिमान व बातें करने में निपुण होती है। ये लोग सुख सुविधा का हर साधन चाहते हैं। जितना कर सके ऐसा सामान बनाते हैं। ये किसी पार्टी में आकर्षक का कारण बना रहना चाहते हैं। इस राशि के लोग सफल अैडमनिस्ट्रेट होते हैं क्योंकि ये अपने अधीन कर्मचारियों से सफलतापूर्वक कार्य करवा सकते हैं उनकी योग्यता सही परख सकते हैं। ये आजाद विचारों के होते है ये किसी के अधीन कार्य नहीें कर सकते। इनके साथी इन पर जल्द व पूर्ण विश्वास कर लेते हैं। इन्हें कोई टैन्शन हो तो ये साथ वालों को भी परेशान कर लेते हैं। इनकी मेष, धनु व मिथुन राशि वालों से बड़ी बनती है। आप अपनी राशि के मुताबिक राशि से सम्बंधित इत्र व Perfume की सुगंध का अपने उपर इस्तेमाल करके आप अपने भाग्य को उज्जवल बना पाएगें व अपनी चिंतायों से मुक्ति प्राप्त करेगें। आपकी राशि सिंह होने पर आपके लिए देवदार ,अंबर व चंदन की सुगंध वाला इत्र व Perfume ज्यादा बेहतर इसे आप खास तौर से प्रतियोगिता परीक्षा देने , साक्षात्कार देने , मुक्दमे व यात्रा के समय पर प्रयोग कर अश्चर्य जनक लाभ प्राप्त कर सकते है।
रवि स्तुति
ग्रहाणामादिरादित्यो लोकरक्षणकारकः।
विषमस्थानसम्भूतां पीड़ां दहतु मे रविः।।
जपनीय बीज मन्त्रः- ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।
सूर्य मन्त्रः- ऊँ ह्रौं श्रीं आं ग्रहाधिराजाय आदित्याय स्वाहा
जपनीय सिंह राशि मन्त्रः- ऊँ क्लीं ब्रहमणे जगदाधाराय नमः।
इस राशि का लक्ष्मी मन्त्रः- ऊँ ह्रौं श्रीं सौंः।
आपकी सिंह राशि है 
कन्या राशि वाले मनुष्य व शहर आप के धन के लिए शुभ है।
धनु राशि वाले मनुष्य व शहर आप के मानसिक शान्ति के लिए शुभ है।
मेष राशि वाले मनुष्य व शहर आप के भाग्य के लिए शुभ है।
वृष राशि वाले मनुष्य व शहर आप के व्यवसाय के लिए शुभ है।
मिथुन राशि वाले मनुष्य व शहर आप के लाभ के लिए शुभ है।

You cannot copy content of this page