तकिये के नीचे मोरपंख रखने से क्या होता है?
ज्योतिष शास्त्र में मोरपंख को बहुत शुभ और लाभकारी माना जाता है। मोरपंख को ज्योतिष में इतना प्रभावशाली बताया गया है कि अगर घर में मोरपंख लाकर रखा जाए तो इससे घर का संकट दूर हो जाता है और घर में मौजूद नकारात्मकता भी नष्ट हो जाती है। इसके अलावा, ऐसा भी माना जाता है कि मोरपंख की रोजाना पूजा करने से भगवान श्री कृष्ण की कृपा भी प्राप्त होती है। वहीं, अगर घर में मोरपंख को अलग-अलग जगहों पर रखा जाए तो भिन्न-भिन्न प्रभाव दिखाई देने लगते हैं।
तकिये के नीचे मोरपंख रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और नकारात्मक ऊर्जा या यूं कहें कि बुरी शक्तियां हमे प्रभावित नहीं कर पाती हैं। साथ ही,मानसिक शांति की अनुभूति भी होने लगती है।असल में मोरपंख धन आकर्षित करने के लिए भी जाना जाता है। इसके प्रभाव से घर की तंगी दूर होगी।
तकिये के निचे मोरपंख रखने से घर की दरिद्रता चली जाती है। इसके पीछे का कारण यह माना जाता है कि लक्ष्मी हमेशा रात्रि में पलायन करती हैं ऐसे में मोरपंख के कारण उनका वास स्थाई रूप से घर में होता है।
तकिये के नीचे मोरपंख रखने सौभाग्य में वृद्धि होती है। अगर आपका भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा है तो अपने तकिये के नीचे मोरपंख रखकर सोएं और मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें। इससे भाग्य का साथ मिलेगा।
मोरपंख तकिये के नीचे रखकर सोने से बुरे सपनों से छुटकारा मिल जाता है और अचानक कभी भी रात्रि में नींद नहीं खुलती है। तनाव भी दूर होता है।
